मावलीl मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और स्थानीय सुविधाओं की कमी से जूझ रहे आम आदमी की आवाज़ उठाते हुए बुधवार को उपखंड अधिकारी मावली को राष्ट्रपति के नाम एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों ब्लॉक, मंडल और युवा नेता उपस्थित थे।
मुख्य मांगें:
कीमतों में कमी: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम तुरंत कम किए जाएं
नीट लीक: परीक्षा पेपर लीक के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए
बुनियादी सुविधाएं: क्षेत्र में पानी व बिजली की कमी को पूर्णतः सुधारा जाए
महंगाई पर रोक: बढ़ती महंगाई पर तुरंत लगाम लगाई जाए
सुरक्षा: क्षेत्र में बढ़ती चोरियों को रोका जाए
किल्लत दूर: रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कमी को समाप्त किया जाए
रोजगार: युवाओं को तुरंत रोजगार उपलब्ध कराया जाए
विधायक का बयान:
मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने कहा, “बढ़ती महंगाई से आम आदमी को भारी तकलीफ हो रही है। रोजमर्रा की जरूरतें जैसे रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।” उन्होंने मांजपा सरकार पर आमजन की समस्याओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाया।
उपस्थित नेता:
कार्यक्रम में प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश चेचानी, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह राणावत, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, पूर्व मावली विधानसभा युवा अध्यक्ष निरंजन चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेl
अगला कदम:
स्थानीय नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन स्वीकार कर संबंधित विभागों को भेजने का आश्वासन दिया है।
