Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
HomeHindi newsआरजीएचएस सुविधाओं को निर्बाध जारी रखने की मांग, पेंशनर समाज ने मावली...

आरजीएचएस सुविधाओं को निर्बाध जारी रखने की मांग, पेंशनर समाज ने मावली नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

​मावली, 25 मई 2026। ​राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली ने सोमवार को आरजीएचएस (RGHS) के तहत मिलने वाली नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं को सुचारू रूप से जारी रखने की मांग को लेकर मावली नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपशाखा अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिया गया।
​ज्ञापन के माध्यम से यह प्रमुख मांग रखी गई है कि आरजीएचएस योजना में अनुमोदित चिकित्सालयों एवं फार्मास्टोर्स द्वारा पेंशनरों को दी जाने वाली नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान इनकी रही उपस्थिति:

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से भोम सिंह चूण्डावत, लक्ष्मी लाल अजमेरा, महेश चंद्र विजयवर्गीय, घनश्याम लाल पुजारी, सोहन पुरी गोस्वामी, पुष्कर लाल बड़गुर्जर, जगदीश दाधीच, करण सिंह राठौड़, रमेश चन्द्र वैरागी, बसंत कुमार त्रिपाठी, बाबू लाल सालवी, शमशुद्दीन मंसूरी, हस्ती मल कोठारी, जसवंत सिंह राव, जगदीश चंद्र तेली, बंशी लाल आचार्य, लक्ष्मी लाल पालीवाल, मदन लाल चौधरी, किशन सिंह राठौड़, दिनेश चंद्र जैन, पर्वत सिंह राणावत, मांगी लाल डांगी, किशन सिंह राव और दिनेश चंद्र सनाढ्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- लदानी के टेरिया में आधी रात चोरों का हमला, बुजुर्ग महिलाओं के जेवर खींचे, विरोध करने पर मकान मालिक के सिर पर सरिये से किया वार

​उक्त कार्यक्रम की जानकारी राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा मावली के अध्यक्ष मदन लाल श्रीमाली की ओर से चुन्नी लाल अहीर द्वारा प्रेस को प्रेषित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular