Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
HomeHindi newsहल्दीघाटी की माटी मेवाड़ वागड़ के घर-घर तक पहुंचाने के लिए महा...

हल्दीघाटी की माटी मेवाड़ वागड़ के घर-घर तक पहुंचाने के लिए महा रैली 11 जून को

  • किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ की ओर से बैनर का विमोचन
  • हल्दीघाटी की माटी को मस्तक से लगा युवाओं से रील बनाने का आह्वान

मावली, 9 जून। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ महाराणा प्रताप जयंती जोश और उल्लास के साथ मनाने जा रहा है। संगठन की ओर से आगामी 11 जून को प्रस्तावित मावली से हल्दीघाटी रैली के बैनर का विमोचन मंगलवार को यहां किया गया।

यह भी पढ़ें:- उदयपुर: मानसून से पहले एक्शन में प्रशासन, जिला कलेक्टर ने दिए नाले साफ करने और त्वरित राहत के निर्देश

संगठन के अध्यक्ष गगन सिंह राव ने बताया कि हल्दीघाटी की माटी के स्वाभिमान और शौर्य को मेवाड़-वागड़ के घर-घर में पहुंचाने का जिम्मा संगठन ने उठाया है। इसी के तहत विभिन्न वाहनों में युवाओं की रैली आगामी 11 जून को सुबह 9:00 बजे मावली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर होली, पलाना, सिंधु, महुड़ा होते हुए हल्दीघाटी जाएगी।

हल्दीघाटी की माटी को नमन कर वहां से कलश में माटी को लेकर आएगी और मेवाड़ वागड़ के गांव-गांव में उसे पहुंचाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि आगामी 17 जून तक मेवाड़ बागड़ का हर युवक-युवती व बाशिंदा हल्दीघाटी की माटी को अपने मस्तक से लगा महाराणा प्रताप के शौर्य और स्वाभिमान को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेगा

राव ने युवाओं से अपील की कि वे अपने मोबाइल को उठा इस अभियान को रील में परिवर्तित कर #शौर्यमाटी #प्रतापजयंती2026 का इस्तेमाल करें। बैठक में देवी सिंह गुर्जर, गुलाब सिंह राव, सुनील निमावत हर्ष नासा, नंदू, विक्रम सिंह, विनय खटीक, प्रकाश सालवी, प्रकाश डांगी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular