फतहनगर। कैंसर मरीजों के लिए विग निर्माण के उद्देश्य से सामाजिक संस्था द प्रोग्रेसिव नेशन की ओर से चलाए जा रहे हेयर डोनेशन अभियान के तहत 58वां हेयर डोनेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया ने किया।
इस अवसर पर फतहनगर की शिल्पा पालीवाल, अंकिता जाट और सुनीता जाट, उदयपुर की सीए नेहा चोपड़ा, भीलवाड़ा की संजना जैन एवं सीमा सोमानी तथा चित्तौड़गढ़ की काव्या योगी और पुष्पा सुखवाल ने अपने 12 इंच लंबे बाल दान किए। इन महिलाओं के इस संवेदनशील प्रयास से कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए विग निर्माण में मदद मिलेगी और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा।

READ MORE : एवरेस्ट विजेता मनस्वी का जिला कलेक्टर ने किया सम्मान
हेयर डोनेशन अभियान में एमजी यूनिसेक्स सैलून के मनीष सेन, अनीता चौधरी, उमा शर्मा एवं आशा वर्डिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया ने कहा कि हेयर डोनेशन केवल बालों का दान नहीं, बल्कि कैंसर मरीजों के आत्मविश्वास और सम्मान को लौटाने का प्रयास है। उन्होंने सभी हेयर डोनर्स के संवेदनशील सहयोग की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
द प्रोग्रेसिव नेशन पिछले तीन वर्षों से कैंसर मरीजों के लिए विग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेयर डोनेशन और जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था की ओर से अब तक 57 सफल हेयर डोनेशन किए जा चुके हैं। 58वां हेयर डोनेशन भी समाज में सेवा, संवेदनशीलता और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल बन गया।
