फतहनगर, 1अगस्त।मावली ब्लॉक स्थित फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की छात्रा काजल शर्मा, पुत्री शंभूलाल शर्मा, का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली (उदयपुर) में कक्षा 11 (ह्यूमैनिटीज) के लिए हुआ है।
READ MORE : नरेन्द्र मोदी को जैन जी, जैन एल्फा को बचाना ही होगा…नहीं तो कंधे इनके होंगे और गोली कोई ओर चलाएगा
काजल की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय जैन, प्रधानाचार्या मीना कुमावत एवं समस्त फतह एकेडमी परिवार ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक डॉ. जैन ने बताया कि इसी वर्ष विद्यालय के छात्र जयंत का भी नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्व वर्षों में भी फतह एकेडमी के चार विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
काजल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
