Monday, July 27, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर में विहिप की प्रांतीय बैठक शुरू, 27 जिलों से पहुंचे 300...

फतहनगर में विहिप की प्रांतीय बैठक शुरू, 27 जिलों से पहुंचे 300 कार्यकर्ता

फतहनगर । विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय चित्तौड़ प्रांत स्तरीय बैठक का शुभारंभ फतहनगर में हुआ। बैठक में चित्तौड़ प्रांत के 27 जिलों से लगभग 300 जिला स्तरीय दायित्ववान कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि राम मंदिर में हुई चोरी की घटना की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सनातन धर्म को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज ऐसे प्रयासों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा तथा लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से उनका विरोध करेगा। उन्होंने सनातन धर्म के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज से संगठित एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।

संत सानिध्य में उपस्थित अवधूत जी महाराज ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने तथा गौ-रक्षा के प्रति जन-जागरण चलाने का आह्वान किया।

द्वितीय सत्र में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी भाईसाहब ने विश्व हिन्दू परिषद के आगामी संगठनात्मक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने तथा संगठन की गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आग्रह किया।

READ MORE : मोदी और बीजेपी नहीं संभले तो CJP जैसे आंदोलन बार-बार होंगे: चुनाव जीतने में माहिर, लेकिन आंदोलन और नैरेटिव की लड़ाई में क्यों पिछड़ रही है बीजेपी?

दो दिवसीय बैठक में संगठन विस्तार, सेवा, सुरक्षा, संस्कार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विभिन्न सत्रों में विस्तृत मंथन किया जाएगा।

विहिप भिंडर जिला मंत्री रमेश सांगावत एवं निखिल खडेलवाल ने बताया कि बैठक में क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री कौशल जी, प्रांत सह मंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा, प्रांत सह संयोजक बजरंग दल करण सहित क्षेत्र एवं प्रांत के अनेक पदाधिकारी उपस्थित हैं। वहीं भिंडर जिला टोली से सोहन दास, हिम्मत भट्ट, कालू टेलर, सूरज, भुवनेश्वर, रतन, रवि तूफान सिंह, धनिशा डांगी, अशोक कंवर सहित कई कार्यकर्ता बैठक में भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular