Sunday, June 28, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतह एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फतह एकेडमी में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फतह नगर l फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रभु लाल जाट रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार जैन, नारायण मोर, धर्मेश चपलोत, सुनील मूंदड़ा, हेमलता देवड़ा, प्रकाश देवड़ा, गिरधारी लाल गदिया, धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, भंवर सिंह चुंडावत, भंवर लाल सोनी, ऋषभ सेठिया, विशाल सामोता, हेमेंद्र सिंह राठौड़, गोवर्धन सोनी, डूंगरसिंह सिंयाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

निदेशक अजय जैन ने सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, समूह गान एवं अत्यंत समन्वित पी.टी., पिरामिड ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियाँ अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम की भावना का सजीव उदाहरण रहीं।

संस्था अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन ने विद्यालय परिवार को इस सत्र की सफलताओं के लिए बधाई दी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करी।
इस अवसर पर निशा जैन ने विद्यालय की नवीन उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के विज़न और समग्र उपलब्धियों के बारे में प्रेरक उद्बोधन दिया।
मुख्य अतिथि श्री प्रभु लाल जाट ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं खेल भावना के महत्व को बताते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी स्वर्णकार एवं उप-प्रधानाचार्य पारुल वर्डिया द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समूचा कार्यक्रम राष्ट्रीय गौरव, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण रहा।

Also Read: उदयपुर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular