Monday, May 18, 2026
No menu items!
HomeHindi newsपीएफ कार्यालय के कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पीएफ कार्यालय के कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

  • मोबाइल टावर में लगी भीषण आग
  • फायर फाइटिंग सिस्टम और अग्निशमन दल की मदद से समय रहते पाया काबू

यह भी पढ़ें:- जनगणना 2027 के तहत फील्ड सर्वे कार्य प्रारंभ, प्रगणक दे रहे घर-घर दस्तक

उदयपुर, 18 मई। चित्रकूट नगर स्थित भविष्य निधि (पीएफ) कार्यालय के बाहर लगे एक बड़े मोबाइल टावर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 1 बजे टावर से तेज लपटें और धुआं उठता देख कार्यालय कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय के केयर टेकर कुलदीप सिंह राठौड़ एवं चन्द्र प्रकाश ने तुरंत अग्निशमन दल को सूचना दी। आग तेजी से फैलती देख दोनों कर्मचारियों ने घबराने के बजाय कार्यालय में उपलब्ध फायर फाइटिंग सिस्टम का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को बढ़ने से रोका जा सका। इस बीच अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा तथा आग पर पूर्णतया काबू पाया।

पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त-प्रथम प्रशान्त कुमार सिन्हा ने दोनों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो टावर के गिरने या आग के आसपास फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कार्यालय के संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर भारी नुकसान होने से बचाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular