Friday, June 12, 2026
No menu items!
HomeHindi newsशहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर 12 से तैयारियां पूर्ण

शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर 12 से तैयारियां पूर्ण

उदयपुर, 11 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें आमजन को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में सेवा शिविरों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निकाय एवं तहसील स्तर पर शिविरों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शुक्रवार को जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों के चिन्हित वार्डों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में राजस्व सहित 21 विभागों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसमें आमजन से जुड़े कार्यों के लिए आवेदन प्राप्त कर उनका हाथों हाथ निस्तारण किया जाएगा। वहीं शहरी सेवा शिविरों का नोडल विभाग स्वायत्त शासन विभाग रहेगा।

पहले दिन यहां होंगे शिविर


ग्रामीण क्षेत्र: बारापाल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नयाखेड़ा, कुराबड़ में भैसराकलां, बड़गांव में चीरवा, मावली में लदानी व वासनीकला, वल्लभनगर में महाराज की खेड़ी, भीण्डर में बरोडिया, गोगुन्दा में काछबा, सायरा में बोखाड़ा, झाडोल में देवास व चंद्रवास, फलासिया में जेतावाड़ा व कोल्यारी, खेरवाड़ा में बड़ला , नयागांव में हर्षावाड़ा, ऋषभदेव में सागवाडा तथा कोटड़ा में कोटड़ा, गउपीपला व बिकरणी में शुक्रवार को शिविर होंगे।
शहरी क्षेत्र: नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 1, 2, 3 एवं 80 के लिए निगम परिसर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार के भुतल परिसर में शिविर होगा। इसी प्रकार नगरपालिका भीण्डर में वार्ड 1 एवं 2, नगरपालिका फतहनगर सनवाड़ , कानोड़, मावली तथा वल्लभनगर में वार्ड 1 के लिए शिविर होंगे।

यूडीए में शहरी सेवा शिविर आज से


उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में शुक्रवार से शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे। प्राधिकरण सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण में 12 से 15 जून तक बड़गांव, चिकलवास, कटारा, पालड़ी, देवाली, गोवर्धन विलास, सवीना, सवीना खेड़ा, अंबेरी, भुवाणा, रूपनगर, सुखेर, लकड़वास, मादड़ी पानेरियान, मादड़ी पुरोहितान व मनवाखेड़ा क्षेत्र के लिए शिविर होगा। अभियान के दौरान उदयपुर विकास प्राधिकारण द्वारा भू-रूपान्तरण-90-ए (कृषि भूमि नियमन), भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-डीड/पट्टा जारी करना, फ्री-होल्ड पट्टा जारी करना, भवन निर्माण अनुमति जारी करना, उप विभाजन/एकीकरण की कार्यवाही किया जाना, नामान्तरकरण करना, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करना, बकाया लीज जमा करना जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त खांचा भूमि आवंटन करना, प्राधिकरण की भूमि से अतिक्रमण हटाना, विभिन्न आवासीय योजनाओं में आवंटन/ नीलामी करना जैसी प्रक्रियाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था मंे सुधार एवं ब्लैकस्पोटों की समाप्ति, नई स्ट्रीट लाईट लगाना एवं बन्द लाईट को चालू कराना, सड़क मरम्मत इत्यादि हेतु प्रस्ताव स्वीकृति/मौके पर काम, विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्को, बस स्टेण्ड़ों, सामुदायिक केन्द्रों मंे रखरखाव के कार्य, विभिन्न आवासीय योजनाओं में निर्मित ईडब्ल्यूएस/एलआईजी/एमआईजी फ्लेट्स का ई-लाॅटरी के माध्यम से लाभार्थियों को आवंटन करना, आवासीय योजनाओं में आवंटित ईडब्ल्यूएस/एलआईजी/एमआईजी फ्लेट्स के कब्जा-पत्र जारी करना संबंधि कार्य किये जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular