फतहनगर (उदयपुर), 1 नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), खण्ड फतहनगर (जिला भिंडर) द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।
अपराह्न 3:00 बजे उदयपुर रोड स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में आयोजित मुख्य उत्सव के पश्चात संघ के स्वयंसेवकों का अनुशासित और भव्य पथ संचलन निकाला गया। ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी उद्घोष और घोष (बैंड) की कदमताल के साथ स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए क्रमबद्ध होकर मार्ग से गुजरे।
पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत: पथ संचलन फतहनगर-सनवाड़ के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा, जहाँ स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने सड़कों पर खड़े होकर स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। संचलन में बाल स्वयंसेवकों से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों की उत्साहजनक भागीदारी रही। पथ संचलन में 300 से अधिक स्वंय सेवकों ने भाग लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू रही। नगरवासियों ने सपरिवार उपस्थित होकर संघ के इस वार्षिक विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का अवलोकन किया।
