HomeLocal Newsफतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने सरपंच-उपसरपंचों का किया स्वागत

फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने सरपंच-उपसरपंचों का किया स्वागत

  • साकरिया खेड़ी सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत, बनेड़िया सरपंच रामलाल सोनी, बड़गांव सरपंच प्रतिनिधि दिलीप जाट, जैवाणा सरपंच प्रतिनिधि जीतमल जाट, उपसरपंच लक्ष्मणलाल का किया स्वागत

फतहनगर, 3 नवम्बर। नगर पालिकाध्यक्ष ममता राजेश चपलोत के प्रतिष्ठान देव लीला पर क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों एवं उपसरपंचों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों को उपरना ओढ़ाकर, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

आपसी सहयोग से होगा क्षेत्र का विकास

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ममता राजेश चपलोत ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र एक-दूसरे के पूरक हैं। नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण धुरी हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायतों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपसी सहयोग और समन्वय से क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं का बेहतर समाधान किया जा सकता है।

जनप्रतिनिधियों को दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

पालिकाध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र के महापर्व में विजय प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, नवनिर्वाचित सरपंचों एवं उपसरपंचों ने आत्मीय स्वागत के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा आपसी समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

इनका किया सम्मान

इस दौरान साकरिया खेड़ी सरपंच कुलदीप सिंह चुंडावत, बनेड़िया सरपंच रामलाल सोनी, बड़गांव सरपंच प्रतिनिधि दिलीप जाट, जैवाणा सरपंच प्रतिनिधि जीतमल जाट, उपसरपंच लक्ष्मणलाल सहित कई जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular