Friday, August 21, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsफतहनगर-सनवाड़ भाजपा के सिर फुटव्वल में विश्व हिन्दू परिषद भी कूदी

फतहनगर-सनवाड़ भाजपा के सिर फुटव्वल में विश्व हिन्दू परिषद भी कूदी

  • जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की 
  • मंडल अध्यक्ष ने कहा- आरोप राजनीतिक द्वेषतापूर्ण, वे किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार

सीनियर रिपोर्टर- श्रीमती भगवती जोशी

फतहनगर, 21 अगस्त। फतहनगर में घमासान मच गया है। नगर पालिका चुनाव सिर पर हैं। भाजपा, कांग्रेस से भिड़े। लेकिन उसकी पूरी एनर्जी फिलहाल घर के झगड़े सुलझाने में ही जा रही है। घर के लोग ही खासतौर पर पूर्व पार्टी पदाधिकारी ही मौजूदा मंडल अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर हिसाब-किताब पूरा करने में लगे हुए हैं। इस बीच विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष निखिल खंडेलवाल भी मैदान में कूद गए हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। 

इस बीच फतहनगर मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया ने भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे उनके कार्यकाल में हुए किसी भी तरह के कार्य की स्वतंत्र जांच के लिए तैयार हैं। मौजूदा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक विद्वेष के तहत ये आरोप लगाए जा रहे हैं। 

पहले हम वीएचपी जिला उपाध्यक्ष निखिल खंडेलवाल से बातचीत सुनवाएंगे। और उसके बाद जिनपर वे आरोप लगा रहे हैं मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया से हुई मुलाकात की बात सुनवाएंगे। आप दोनों देखिएगा और अपने विचार शेयर कीजिएगा। 

नगरपालिका में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप, विश्व हिंदू परिषद नेता ने ईडी और एसआईटी जांच की उठाई मांग

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष निखिल जी खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि नगरपालिका के करोड़ों रुपये के बजट और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से पैसे ऐंठने और लगभग 1000 से 1200 बीघा जमीन की व्यवस्था करने जैसे कई मामले सामने आए हैं। उनका कहना है कि 32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सूची और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के तथ्य सार्वजनिक हैं, जिनकी गहनता से जांच होना आवश्यक है।

विश्व हिंदू परिषद के नेता ने सरकार, प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि इस मामले में ईडी (इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट) और एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने आरोपी पदाधिकारी को तुरंत प्रभाव से पद व पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। इसके साथ ही आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि किसी एक वर्ग या समाज के बजाय सभी समाजों को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने जनता से भी बिना किसी डर या दबाव के आगे आकर ईमानदार और योग्य प्रतिनिधियों का समर्थन करने की अपील की।

मुझपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप निराधार, किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार- नीतिन सेठिया

नगर पालिका क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन जी सेठिया पर लगे भ्रष्टाचार और टिकट बंटवारे से जुड़े आरोपों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार भगवती जोशी ने उनसे खास बातचीत की। इस दौरान नितिन सेठिया ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया।

सवाल 1: आपके ऊपर भ्रष्टाचार, पट्टे जारी करने और पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं, इस पर आपका क्या कहना है? जवाब: यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। इनके पीछे न तो कोई ठोस तथ्य हैं और न ही कोई सच्चाई। मैं इन सभी आरोपों का खंडन करता हूं। मेरे 5 साल के कार्यकाल और जिम्मेदारियों के दौरान यदि किसी को भी कोई शंका है, तो संबंधित अधिकारियों या एजेंसियों से इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक विद्वेष के तहत ये आरोप लगाए जा रहे हैं।

सवाल 2: पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल जी लावटी का आरोप है कि आप नगर निकाय चुनाव में किसी विशेष समाज (विशेषकर जैन समाज) को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं? जवाब: मुन्नालाल जी हमारे पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं और यह उनकी निजी सोच हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी में कोई एक व्यक्ति टिकट नहीं बांटता है, इसकी एक तय प्रक्रिया होती है। हर वार्ड में संयोजक और प्रभारी तीन से पांच नाम तय करते हैं, जिसके बाद जिला और प्रदेश स्तर की कमेटी मंथन करके फैसला लेती है। पार्टी में किसी समाज विशेष को लेकर राजनीति नहीं होती। हाल ही में जैन समाज को लेकर जो वीडियो जारी हुआ है। वह दुखद है। मैं इसकी पुरजोर शब्दों में निंदा करता हूं।

सवाल 3: भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व नेताओं का यह भी आरोप है कि पर्यवेक्षक भंवर सिंह जी आपके प्रभाव में हैं और टिकट पहले से तय किए जा चुके हैं? जवाब: कोई किसी के प्रभाव में नहीं है। भंवर सिंह जी पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता हैं और उनकी उम्र से भी ज्यादा समय से वह पार्टी में सेवा दे रहे हैं। वह कई बार जिलाध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे वरिष्ठ नेता पर इस तरह के आरोप लगाना राजनीतिक विद्वेष का हिस्सा है।

सवाल 4: इन लगातार लग रहे आरोपों से पार्टी को हो रहे नुकसान पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? जवाब: मैं व्यक्तिगत आरोपों का जवाब व्यक्तिगत स्तर पर नहीं देना चाहता। जनता सब समझदार है और वह तथ्यों, हमारे विकास कार्यों और काम के आधार पर निर्णय करेगी। जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो सब स्पष्ट हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular