Thursday, February 12, 2026
No menu items!
HomeGovernment Schemesउदयपुर जिले में 104 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर जिले में 104 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 28 नवंबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उदयपुर जिले में नवीन उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला रसद कार्यालय द्वितीय उदयपुर से 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक (राजकीय अवकाश को छोड़कर) कार्यालय समय में जिला रसद अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय उदयपुर कार्यालय में आवश्यक पात्रता दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों एवं घोषणा पत्र के साथ जमा कराए जा सकेंगे। खाद्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पात्र चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश, 1976 के तहत नवीन प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे।

कहां-कितनी दुकानें

जिला रसद कार्यालय प्रथम उदयपुर क्षेत्र में कुल 65 रिक्तियां प्रस्तावित हैं। इनमें बड़गांव में 4, भींडर में 14, मावली में 10, उदयपुर शहर में 13, वल्लभनगर में 4, गिर्वा में 12 तथा कुराबड़ में 8 शामिल हैं। इनमें से 24 टीएसपी तथा 41 नॉन-टीएसपी श्रेणी की दुकानें हैं। इसी प्रकार जिला रसद कार्यालय द्वितीय उदयपुर के अंतर्गत गोगुंदा में 4, सायरा में 3, झाड़ोल में 7, फलासिया में 4, खैरवाड़ा में 3, नयांगांव में 1, कोटड़ा में 12 एवं ऋषभदेव में 5 सहित कुल 39 टीएसपी श्रेणी की दुकानें प्रस्तावित की गई हैं।

गलत जानकारी पर निरस्त हो सकता है आवेदन

जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आवेदक द्वारा दी गई जानकारी गलत पाए जाने पर आवंटन निरस्त किया जा सकता है। साथ ही, रिक्तियों में कमी, बढ़ोतरी या संशोधन करने तथा दुकानों को भरने या न भरने का अंतिम निर्णय विभाग का ही होगा। उचित मूल्य दुकानों के आवंटन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिला रसद कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय उदयपुर से प्राप्त की जा सकती है।

Read more – मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनिता मिश्रा ने दिया त्यागपत्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular