Friday, February 13, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsकपड़ा व्यापार संघ फतहनगर की सार्वजनिक बैठक सम्पन्न

कपड़ा व्यापार संघ फतहनगर की सार्वजनिक बैठक सम्पन्न

.पूर्णिमा अवकाश, गौसेवा सहयोग व 15 अगस्त को प्रतिष्ठान बंद रखने पर सर्वसम्मति

फतहनगर।आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को कपड़ा व्यापार संघ फतहनगर की सार्वजनिक बैठक श्री द्वारिकाधीश जी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में नगर के समस्त कपड़ा व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं परंपराओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

पूर्णिमा अवकाश परंपरा— प्रत्येक पूर्णिमा को प्रतिष्ठान सख्ती से बंद रखे जाएंगे।
11 जनवरी 2026 (रविवार )— कपड़ा व्यापार संघ की सार्वजनिक बैठक एवं भोजन-प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
गौसेवा सहयोग — वर्ष में दो बार पूर्णिमा के अवसर पर गौशाला में गौ माता की सेवा हेतु आर्थिक व सेवा सहयोग किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस — प्रत्येक 15 अगस्त को संघ के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

उपस्थित पदाधिकारी एवं व्यापारी

बैठक में अध्यक्ष शांतिलाल छिपा सहित शैलेश चपलोत, केशरी मल भंडारी, धर्मेश चपलोत, कांतिलाल खटवड़, बाबूलाल चोपड़ा, अशोक चपलोत, सत्यनारायण छिपा, गोपाल छिपा, बबलू कोठारी, रमेश मारू, ओम प्रकाश धनावत, पवन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

संदेश
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लिए गए निर्णय व्यापारिक अनुशासन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करेंगे और नगर में एकता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देंगे।

Also Read: उदयपुर को बाल भिक्षावृत्ति व बाल श्रम से मुक्त करने की दिशा में “स्माइल उदयपुर” अभियान का शुभारंभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular