मावली, 15 जनवरी l भीमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की मेधावी छात्रा चेतना कुंवर शुक्रवार, 16 जनवरी को अजमेर में होने वाली राज्य स्तरीय ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिता में निबंध विधा में भाग लेंगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चेतना जिले का परचम लहराने को तैयार हैं।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चारों ने मारी बाजी
उदयपुर जिले की ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चार विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया था:
- ओजस्वी (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव) – क्विज़ प्रतियोगिता
- अक्षरा (महात्मा गांधी विद्यालय कल्याणपुर) – आशुभाषण
- चेतना कुंवर (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमल) – निबंध प्रतियोगिता
- अनामिका शेखवार (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव) – चित्रकला
ये प्रतिभाएं राज्य स्तर पर उदयपुर का नाम रोशन करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक उदयपुर के निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय आकोदड़ा के अध्यापक सुनील कुमार प्रभारी रहेंगे। सभी 16 जनवरी को सुबह 9 बजे राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर पहुंचेंगे।
Also Read: राशन की दुकानों के लिए साक्षात्कार 15 से
