Thursday, April 9, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsघरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती, उदयपुर में 39 सिलेण्डर जब्त

घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग पर सख्ती, उदयपुर में 39 सिलेण्डर जब्त

उदयपुर, 17 फरवरी। घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग, भण्डारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जिले में विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा।

जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर अभियान को पूरी तरह परिणाम आधारित बनाने के लिए जिला रसद अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर तहसीलवार जांच दल गठित किए गए हैं।

संयुक्त टीम करेगी सघन कार्रवाई
गठित जांच दलों में तहसीलदार, संबंधित थानाधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी एवं निरीक्षक तथा एलपीजी गैस विक्रय कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। अभियान के तहत घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भण्डारण, रिफिलिंग एवं कालाबाजारी की गहन जांच की जा रही है।

बड़गांव में कार्रवाई, पिकअप सहित 39 सिलेण्डर जब्त
अभियान के तहत 17 फरवरी को बड़गांव क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी सुश्री लतिका पालीवाल के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इस दौरान एक अवैध पिकअप से 39 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर विभिन्न अनियमितताओं के कारण जब्त किए गए।
जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि आगामी दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा। घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।

जांच में ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती मानसी पण्ड्या, उप तहसीलदार श्री रमेश कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी तथा सहायक निरीक्षक श्री प्रकाश नाथ चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरुपयोग, अवैध रिफिलिंग या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular