Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Homepoliticsछात्रों पर लाठी, लोकतंत्र पर चोट" : फतहनगर–सनवाड़ में कांग्रेस का उग्र...

छात्रों पर लाठी, लोकतंत्र पर चोट” : फतहनगर–सनवाड़ में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छात्रों के सम्मान में उठी आवाज

फतहनगर–सनवाड़, 22जुलाई । दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार शाम फतहनगर–सनवाड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

बुधवार शाम 7:00 बजे श्री द्वारिकाधीश जी मंदिर चौराहा पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व मावली विधायक पुष्करलाल डांगी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस कमेटी फतहनगर–सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

दूसरी खबर पढ़ें…मावली में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

कांग्रेस का आरोप—छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग किया गया तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ भी दुर्व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

छात्रों के सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा की उठाई मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने छात्रों के सम्मान, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, देहात जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग, गुडली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष चिराग चौधरी, पार्षद नारायण मोर, हेमंत गोयल, पूर्व अध्यक्ष वर्दी शंकर बुनकर, नरेश जाट, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर, मीडिया प्रभारी निर्मल पाराशर, मोहम्मद बोहरा, सूरजमल अग्रवाल, राजकुमार खंडेलवाल, राधेश्याम कुमावत, ओम काका, प्रकाश सेन, उमेश चेचाणी, दीपक बंसल, बंशीलाल तेली, ब्लॉक कांग्रेस के मदनलाल प्रजापत, किशनलाल गुर्जर, महासचिव राजेश त्रिपाठी, नितेश पुरी गोस्वामी, विकास लॉवटी, विजय सिंह, रतनलाल मीणा, नितेश पहाड़िया, कन्हैयालाल शर्मा, वैभव मारोठिया, गोवर्धन खटीक, रतनलाल भील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular