Saturday, July 18, 2026
No menu items!
HomeNewsRGHS में बड़ा एक्शन: 51 अस्पताल योजना से निलंबित, 24 अस्पतालों पर...

RGHS में बड़ा एक्शन: 51 अस्पताल योजना से निलंबित, 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपये की रिकवरी, उदयपुर के भी कई हॉस्पिटल शामिल

जयपुर, उदयपुर 17 जुलाई 2026. राजस्थान सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी क्लेम और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 अस्पतालों को योजना से निलंबित (ब्लॉक) कर दिया है। इसके साथ ही 24 अस्पतालों पर करीब 3 करोड़ रुपये की रिकवरी और जुर्माना लगाया गया है। इन अस्पतालों में जयपुर के मणिपाल, सोनी, इंदुस, नारायणा मल्टीस्पेशलिटी और महावीर जयपुरिया अस्पताल भी शामिल हैं।

प्रमुख बातें

  • RGHS में गड़बड़ियों के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई।
  • 51 अस्पतालों को योजना से निलंबित किया गया।
  • 24 अस्पतालों पर लगभग 3 करोड़ रुपये की रिकवरी और जुर्माना।
  • जयपुर के कई बड़े निजी अस्पताल भी कार्रवाई की जद में।
  • अहमदाबाद के 2 और दिल्ली के 1 अस्पताल पर भी कार्रवाई।

दूसरी खबर पढ़ें….वोट लेकर वायदे भूले, 5 साल में सिर्फ 3 बार शक्ल दिखाई

ऑडिट में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं
सरकार के अनुसार ऑडिट के दौरान कई गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं। इनमें फर्जी और डुप्लीकेट दस्तावेजों के आधार पर क्लेम करना, जरूरत से ज्यादा जांचें कराना, एक ही पैकेज की सेवाओं को अलग-अलग दिखाकर अतिरिक्त भुगतान लेना, आवश्यक दस्तावेजों के बिना क्लेम पेश करना तथा ओपीडी मरीजों को अनुचित तरीके से आईपीडी में भर्ती दिखाकर भुगतान लेने जैसे मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार ने RGHS में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है। फर्जी क्लेम, वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ऑडिट में सामने आई अनियमितताओं से सरकारी योजना पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा था। इसी के आधार पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ रिकवरी, जुर्माना और निलंबन की कार्रवाई की गई।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती
RGHS और राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि सभी मामलों की विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की गई है। भविष्य में भी फर्जी बिलिंग, अनियमित क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियां मिलने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RGHS कार्रवाई: इन 24 अस्पतालों से हुई रिकवरी

ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटल (सीकर) – ₹10,000
रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (भीलवाड़ा) – ₹5,80,070
ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटल (सीकर) – ₹10,000
मार्बल सिटी हॉस्पिटल (अजमेर) – ₹22,528
सानिया हॉस्पिटल (अलवर) – ₹13,840
श्री राम सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल सेंटर प्रा. लि. (जोधपुर) – ₹17,527
पारस जे.के. हॉस्पिटल (उदयपुर) – ₹85,34,304
जील हॉस्पिटल (डूंगरपुर) – ₹50,16,255
डॉ. चौधरी हॉस्पिटल (उदयपुर) – ₹6,05,259
जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल (उदयपुर) – ₹13,870
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹15,963
सोनी हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹5,95,438
मणिपाल हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹29,557
महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹1,56,000
एस.एस. टांटिया हॉस्पिटल (श्रीगंगानगर) – ₹11,989
इंदुस जयपुर हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹3,76,272
नून हॉस्पिटल (झालावाड़) – ₹7,935
एथोस हॉस्पिटल (कोटा) – ₹24,14,571
नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹10,000
कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट (कोटा) – ₹22,04,275
महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹55,207
जायसवाल हॉस्पिटल (कोटा) – ₹70,45,071
अपोलो स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जयपुर) – ₹25,000
डॉ. सोमेन्द्र डेंटल (जयपुर) – ₹18,77,422
कुल रिकवरी राशि: ₹2,96,48,353 (करीब 2.96 करोड़ रुपये)।

RGHS से निलंबित (ब्लॉक) किए गए 51 अस्पतालों की सूची

आरोग्यम श्री एच.एन. सक्सेना नीलम आई.वी.एफ. एंड एम.सी.सी. – सीकर
आशादीप डेंटल केयर एंड इम्प्लांट सेंटर – जयपुर
एरिथियन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल – जयपुर
एक्सॉन सेंटर ऑफ न्यूरोसाइंसेज – अलवर
बगरा नर्सिंग होम – जयपुर
बाड़मेर जॉइंट्स ट्रॉमा एंड डेंटल केयर हॉस्पिटल – बाड़मेर
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – जयपुर
भंडारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – जयपुर
चांदक आई हॉस्पिटल (पीसीपीएमएफआरसी एलएलपी) – अजमेर
सीएचसी झालों की मदार – राजसमंद
सिटी हॉस्पिटल – जयपुर
सीकेयर्स मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड – जयपुर
डॉ. आबिद आई केयर – जयपुर
डॉ. सरदार सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – जयपुर
एमके मेडिकेयर सर्विसेज – जयपुर
गंगाशहर सैटेलाइट हॉस्पिटल – बीकानेर
गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल – उदयपुर
जनरल हॉस्पिटल – करौली
घिनसी देवी पुष्पांजलि डेंटल हॉस्पिटल – जयपुर
सरकारी सैटेलाइट हॉस्पिटल – अजमेर
खंडेलवाल नर्सिंग होम – कोटा
कोठारी मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट – बीकानेर
एम.एल. स्पाइन एंड ऑर्थोपेडिक सेंटर – जयपुर
माई ख्वाजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – जोधपुर
मैत्री हॉस्पिटल – कोटा
मनु इन्फर्टी एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल – सीकर
मारवाड़ हॉस्पिटल – डीडवाना-कुचामन
मैक्सवेल हॉस्पिटल – जयपुर
एमसीएम सर्जिकल हॉस्पिटल – टोंक
मेडिलाइट हॉस्पिटल – जयपुर
निरोगधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – झालावाड़
पारिजात एंडो लैप्रोस्कोपिक यूरोलॉजी एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल – जयपुर
प्राइमस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल – दिल्ली
राठ हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड – कोटपूतली-बहरोड़
राव हॉस्पिटल – जयपुर
एस.एन. पारिक मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – कोटा
एसएसएल हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट – अहमदाबाद
संजीवनी व्यास हॉस्पिटल अनुसंधान केंद्र प्रा. लि. – झालावाड़
शेली हॉस्पिटल – जयपुर
शंकर पाइल्स क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर प्रा. लि. – अजमेर
शांति हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी – कोटा
शिवालिक मल्टीस्पेशियलिटी एंड न्यूरोट्रॉमा सेंटर – सीकर
श्री जवाहर हॉस्पिटल – जैसलमेर
श्री आर.के. मेमोरियल हॉस्पिटल – जयपुर
सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर – जयपुर
स्टार हॉस्पिटल (ओम मेडिसेंटर प्रा. लि. की इकाई) – अलवर
सुधा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर प्रा. लि. – कोटा
स्वास्थ्यिक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एलएलपी – जयपुर
द गुजरात रिसर्च एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट – अहमदाबाद
त्रिवेणी हॉस्पिटल (एसपी हेल्थकेयर प्रा. लि. की इकाई) – जयपुर
यश अमन हॉस्पिटल – जोधपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular