Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
HomeHindi newsसतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई स्थगित

सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई स्थगित

उदयपुर, 18 मार्च। जिला सतर्कता समिति की बैठक तथा त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के तीसरे गुरुवार 19 मार्च को प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है।
प्रभारी अधिकारी सतर्कता एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया कि अभियोग निराकरण विभाग के संयुक्त शासन सचिव से प्राप्त सूचना के अनुसार 19 मार्च को समस्त मंत्रीगण द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर अपने प्रभार वाले जिलों में दौरे एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से साथ समीक्षा बैठक का कार्यक्रम नियत होने के कारण माह मार्च 2026 में तृतीय गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा सतर्कता समिति की बैठक को स्थगित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular