Thursday, March 19, 2026
No menu items!
HomeHindi newsफतहनगर–सनवाड़ में महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

फतहनगर–सनवाड़ में महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई

फतहनगर–सनवाड़, 19 मार्च।
फतहनगर–सनवाड़ क्षेत्र में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के सहयोग से महर्षि गौतम जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल, बस्सी मोहल्ला, सनवाड़ में किया गया, जिसमें समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।


कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवग्रह हवन एवं शांति पाठ से हुई। विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की गई। इसके पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
भजन-कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर फतहनगर–सनवाड़ क्षेत्र के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में सभी ने महर्षि गौतम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया तथा समाज में एकता, संस्कार एवं सद्भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
अंत में प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। आयोजन समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular