उदयपुर, 18 अप्रैल। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु प्रथम एवं द्वितीय सूची जारी कर दी गई है। रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 30 अप्रैल तक खुला रहेगा।
टीएडी आयुक्त लक्ष्मीनारायण मंत्री ने बताया कि विभागीय छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रथम एवं द्वितीय सूची जारी होने के बाद रिक्त सीटों पर ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल फॉर एडमिशन इन टीएडी हॉस्टल्स एंड स्कूल्स (2026-27) लिंक के माध्यम से किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जनजाति विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को जनजाति छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
