Sunday, April 19, 2026
No menu items!
HomeHindi newsराष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में स्वाद बिखेर रहे उदयपुर के उत्पाद

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेले में स्वाद बिखेर रहे उदयपुर के उत्पाद

उदयपुर भण्डार ने सजाई विभिन्न उत्पादों की 8 स्टॉल

उदयपुर, 18 अप्रैल। सहकारी विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर कला केंद्र, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 में उदयपुर के उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 17 से 26 अप्रैल तक चलने वाले इस राष्ट्रीय मेले का उद्घाटन सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक एवं सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां डॉ. समित शर्मा द्वारा किया गया।

मेले में राज्य की शीर्ष संस्थाएं, उपभोक्ता भण्डार, क्रय-विक्रय सहकारी समितियां एवं महिला सहकारी समितियों की कुल 150 स्टॉल लगाई गई हैं।

सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार के महाप्रबंधक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मेले में उदयपुर सहकारी भण्डार द्वारा लगाई गई 8 स्टॉल पर गेहूं सिंधु एफ.पी.ओ., झाड़ोल तुअर दाल, ड्राईफ्रूट्स, मसाले, नाथद्वारा की ठण्डाई, हर्बल शरबत, आंवला उत्पाद, मोटा अनाज (श्री अन्न/मिलेट्स) एवं ऑर्गेनिक फूड्स का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है।

मेले के दौरान सहकारिता मंत्री एवं शासन सचिव द्वारा सिंधु एफ.पी.ओ. के गेहूं एवं झाड़ोल की तुअर दाल की सराहना की गई। साथ ही उदयपुर भण्डार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में सर्वप्रथम शुरू की गई बाय ऑन रेंट सेवा को राजस्थान में अनुकरणीय नवाचार बताया गया।

मेले में उदयपुर भण्डार की स्टॉल पर नाथद्वारा की ठण्डाई विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

मेले में राजफेड के प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी, भण्डार प्रशासक एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां उदयपुर गुंजन चौबे एवं कानफेड के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular