उदयपुर, 18 अप्रैल। डाकघर बम्बोरा एवं भीण्डर में आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।
डाक मण्डल उदयपुर के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि दोनों डाकघरों में आधार सेवाएं प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। आमजन आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
