उदयपुर, 1 मई। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर में वर्ष 2022 की नामांकन प्रक्रिया 29 मार्च से 31 मार्च 2026 तक महात्मा गांधी ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया का परिणाम विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, साथ ही कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया गया है।
कमांडेंट प्रणय जयोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित अभ्यर्थी 5 मई से 8 मई 2026 के बीच कार्यालय समय में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज सत्यापन एवं औपचारिकताएं पूर्ण करें।
अभ्यर्थियों को अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज कराने के साथ-साथ पुलिस सत्यापन और चिकित्सा प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रिया भी गृह रक्षा कार्यालय में पूरी करनी होगी, ताकि आगे की कार्यवाही शीघ्र संपन्न की जा सके।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0294-2940209 या मोबाइल नंबर 9784298266 पर संपर्क कर सकते हैं।
