Friday, June 5, 2026
No menu items!
HomeNewsफतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, STP...

फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका ने पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, STP पर भी लगाए पौधे

  • ​​सनवाड़ चौकड़ी पर राहगीरों को बांटे निःशुल्क पौधे
  • भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए बांधे पानी के परिंडे

फतहनगर-सनवाड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका द्वारा क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और प्रकृति को सहेजने के उद्देश्य से एक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक एवं तकनीकी स्थलों पर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सघन पौधारोपण किया।

​नगर पालिका परिसर से हुई पौधारोपण की शुरुआत


​अभियान की मुख्य शुरुआत नगर पालिका परिसर से हुई, जहाँ अधिशासी अधिकारी (EO) छैल कुंवर के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने उत्साहपूर्वक नए पौधे लगाए। ‘स्वच्छ भारत मिशन 2.0’ और ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ के तहत पालिका परिसर में विशेष रूप से तैयार की गई खूबसूरत क्यारियों में पौधे रोपे गए और उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर पौधों को सींचने और उनकी नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।

​सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) पर हरियाली की सौगात

​पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका की टीम ने विशेष रूप से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) परिसर का रुख किया। यहाँ अधिकारियों, तकनीकी स्टाफ और कर्मचारियों ने मिलकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया, ताकि प्लांट के आस-पास के क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त और पूरी तरह हरा-भरा बनाया जा सके
​सनवाड़ चौकड़ी पर राहगीरों को किया प्रेरित, बांटे पौधे
​इस महाभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सनवाड़ चौकड़ी पर एक विशेष पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका द्वारा वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया और उनसे अपने घरों व आस-पास कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प दिलाया गया

​जीव दया: बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे


​भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए पौधारोपण के साथ-साथ जीव दया के तहत एक और सराहनीय कार्य किया गया। नगर पालिका कर्मियों ने परिसर और आस-पास के पेड़ों पर मूक पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे।
अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस चिलचिलाती धूप में अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था अवश्य करें।
​इस पूरे पौधारोपण अभियान के दौरान नगर पालिका के समस्त अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular