हाथोंहाथ मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पीपीओ
उदयपुर, 1 मई। झाड़ोल क्षेत्र के ग्राम तलई निवासी रामाजी (पिता परथा) लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। वृद्धावस्था और आर्थिक स्थिति के कारण उनका जीवन कठिनाइयों में गुजर रहा था।

पूरी खबर पढ़ने….गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र: चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज ?
इसी दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान गुरुवार को चंदवास गांव पहुंचा। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को सरल भाषा में विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समस्याएं सुनकर समाधान किया गया।

रामाजी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे, जहां टीम ने उनकी स्थिति को समझते हुए आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करवाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत उनका पेंशन स्वीकृति पत्र (पीपीओ) मौके पर ही प्रदान किया गया।
पेंशन स्वीकृत होने पर रामाजी के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।
उन्होंने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें जीवन-यापन में सहारा मिल सकेगा।
