Saturday, June 27, 2026
No menu items!
HomeArchitectureलम्पी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

लम्पी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

  • बडगांव पशुपालन विभाग चलाएगा दो महीने का अभियान

दूसरी खबर पढ़ें….गांव-ढाणी में 259 में ब्रॉडबैंड

उदयपुर, 27 जून। बड़गांव उपखण्ड में निःशुल्क लम्पी टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव में की गई। अभियान की शुरूआत में लगभग 150 से ज्यादा गोवंश का निशुल्क टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉक्टर प्रफुल्ल भटनागर ब्लॉक पशुपालन अधिकारी डॉक्टर दत्तात्रेय चैधरी पशुधन निरीक्षक राजेंद्र ताबियाड, महेंद्र रेवारी कृषि विज्ञान केन्द्र से हेमराज एवं चंद्रशेखर गुर्जर उपस्थित रहे।
डाॅ दत्ता चौधरी ने बताया कि वर्ष 2023 मैं लम्पी बीमारी से पुरे प्रदेश मैं गोवंश बीमार हो गया था। लम्पी वायरस जनित बीमारी है इसमें गाय के शरीर पर बारीक बारीक फुनसी आती है बुखार एवं पशु खानपान छोड़ देता है। गंभीर अवस्था मैं पशु की मृत्यु भी हो जाती है। वर्तमान मैं लम्पी बीमारी टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है। यह टीकाकरण ग्रामीण सेवा शिविर के के अनुसार किया जाएगा। पशु पालन मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देशों पर पशु पालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। जिसके तहत प्रतिदिन 2 कृत्रिम गर्भाधान एवं मुख्यमंत्री निशुल्क बीमा योजना के अंतर्गत गाय भैंस भेड़ बकरी और ऊंट आदि का बीमा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular