मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
उदयपुर, 4 मई।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने उदयपुर संभाग में जल परियोजनाओं के लिए तीन बजट में 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को पेयजल और हर खेत को सिंचाई जल उपलब्ध कराना है। वर्ष 2026-27 के बजट में 275 करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति दी गई है।

प्रमुख परियोजनाएं
.देवास तृतीय व चतुर्थ चरण – कार्य प्रगति पर
.बागोलिया फीडर (200 करोड़) – 3700 हेक्टेयर भूमि को लाभ
.खारी फीडर (131 करोड़, राजसमंद) – निर्माण जारी
बड़ी योजना की तैयारी
. जाखम-जयसमंद-बड़गांव-मातृकुण्डिया जल परियोजना
(लगभग 10,000 करोड़) की DPR केंद्रीय जल आयोग को भेजी गई है। इसके पूर्ण होने पर दक्षिण राजस्थान में जल समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।
Read More:- खरताणा में 7 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक विद्यालय राष्ट्र को समर्पित
