उदयपुर, 3 जून। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) केंद्र उदयपुर द्वारा बुधवार प्रातः फतेहसागर पाल पर भव्य साइकिल रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव कलाल द्वारा किया गया। आयोजन में 100 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मोहम्मद समीर मनिहार, जगदीश पुरी गोस्वामी, दाडम मेघवाल, रमेश कुमार एवं शंभूजी गमेती विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को नियमित व्यायाम, साइकिलिंग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Read More : धर्मनगरी फतेहनगर-सनवाड़ में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का भव्य स्वागत
साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हर्षवर्धन सिंह एवं सुरेश बामनिया ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निखिल शर्मा द्वितीय एवं नीलम चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा युवाओं ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता एवं स्वास्थ्यवर्धक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

