फतेहनगर, 4 जून 2026।
कस्बे में पड़ रही भीषण और तेज गर्मी से आमजन को राहत पहुंचाने के लिए आज ‘मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ’ द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संघ की ओर से राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडे और शीतल ‘केरी के पानी’ (आम का पन्ना) के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों और अतिथियों ने बढ़ाई शोभा
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से उपस्थित अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण ने टेंट संघ के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने आस-पास सफाई रखने और कस्बे को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश जी खटिक एवं श्रीमती रितु जी अग्रवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने संघ के इस पुनीत कार्य की हौसलाअफजाई की।
मेवाड़ संघ के पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश जी टांक के नेतृत्व में पूरी टीम ने मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर संघ के चेतन जी सेन, संतोष पूरी जी, बंटी जी सेन, रिंकू जी लोहार, पिंटू जी लोहार, बंटी जी बाबेल, राकेश जी आचार्य, यश जी टांक, प्रवीण जी सेन, प्रकाश जी शर्मा, मदन जी माली, लोकेश जी शर्मा, दिनेश जी लोहार, ईश्वर जी खटिक, प्रकाश जी पूरी एवं विनोद जी चावड़ा सहित कई सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
READ MORE : विश्व साइकिल दिवस पर माय भारत केंद्र उदयपुर द्वारा साइकिल रेस आयोजित
चिलचिलाती धूप और उमस के बीच ठंडे केरी का पानी पीकर राहगीरों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों ने मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ के इस सामाजिक सरोकार के कार्य की खुलकर प्रशंसा की।

