HomeLocal Newsफतह एकेडमी के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में दिखाया...

फतह एकेडमी के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में दिखाया शानदार प्रदर्शन

फतहनगर,17 नवंबर (उदयपुर)। राजस्थान रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर के सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन में 13 व 14 नवंबर 2026 को 10वीं सब-जूनियर स्टेट रग्बी 7एस चैंपियनशिप 2026-27 (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अजय जैन एवं कोच गौरी शंकर कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में प्रखर जैन (पुत्र धर्मेंद्र जैन), नितिन जाट (पुत्र शांतिलाल जाट), गर्वित सुथार (पुत्र धीरज सुथार), राघव पालीवाल (पुत्र शैलेश पालीवाल), नमन वैष्णव (पुत्र ओंकार दास), अश्विन जाट (पुत्र संपत जाट) तथा भावेश जाट (पुत्र शंकर जाट) ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। वहीं, बालिका वर्ग में नव्या जैन (पुत्री कुंदन जैन), गुनगुन मेनारिया (पुत्री भगवती लाल मेनारिया) और नव्या जाट (पुत्री जीतमल जाट) ने अपनी खेल प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।

विद्यार्थियों के इस सराहनीय प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार, समस्त शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। सभी ने प्रतिभावान खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular