HomeLocal Newsसंत रविदास आज भी प्रासंगिक : प्रोफेसर बहरवाल

संत रविदास आज भी प्रासंगिक : प्रोफेसर बहरवाल

मावली (उदयपुर), 16 नवंबर। राजकीय महाविद्यालय, मावली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा), राजस्थान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों और वर्तमान भारतीय समाज में उनके योगदान पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय “संत शिरोमणि रविदास जी का वर्तमान भारतीय समाज में योगदान” था ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा), राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनोज बहरहाल ने अपने उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन, दर्शन एवं सामाजिक चेतना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास जी के मेवाड़ के साथ अटूट संबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके भक्ति, योग, धर्म एवं समाज सुधार संबंधी विचार आज भी भारतीय समाज के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायी है। उन्होंने संत रविदास जी की ‘बेगमपुरा’ की कल्पना को समानता, समरसता, न्याय और भेदभावमुक्त समाज की आदर्श अवधारणा के रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय होने के गर्व के मूल भाव को जाग्रत करते हुए भारतीय संस्कृति, एकात्मता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने की। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए ऐसे वैचारिक एवं शैक्षिक आयोजनों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। संगठन के महाविद्यालय इकाई सचिव एवं खेल अधिकारी डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई गई। उनके जीवन, संघर्ष, जनजातीय समाज के उत्थान तथा राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला प्रकोष्ठ द्वारा राजस्थान राज्य महिला नीति के अनुपालन में नवंबर माह की निर्धारित गतिविधि के तहत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के अंतर्गत संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण के द्वितीय सप्ताह में छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास, सजगता और आत्मनिर्भरता के साथ अपनी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरपत राम परमार ने किया तथा अंत में डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस प्रकार महाविद्यालय में आयोजित इन बहुआयामी गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के संदेश, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं राष्ट्रभावना तथा महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया गया।
इस दौरान संकाय सदस्य भारती चौहान, डॉ. पिनल जैन , नीलम चौधरी, डॉ. राखी धारवार , जगदीश चन्द्र पुरोहित, वीरेंद्र सिंह शक्तावत , केशुलाल मेघवाल, अनिता मीणा सहित महाविद्यालय के स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित रहें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular