Wednesday, May 13, 2026
No menu items!
HomeNewscricketभारत की यादगार जीत पर बोले विराट कोहली – इन 3 खिलाड़ियों...

भारत की यादगार जीत पर बोले विराट कोहली – इन 3 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय, कहा- खेली गई निडर क्रिकेट

भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। बर्मिंघम में यह टीम इंडिया की पहली जीत है। इस खास मौके पर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और जीत के हीरो रहे तीन खिलाड़ियों की खास तारीफ की

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने एजबेस्टन में इतिहास रच दिया, जब दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों से करारी शिकस्त दी। यह न सिर्फ भारत की, बल्कि एजबेस्टन में किसी भी एशियाई टीम की पहली टेस्ट जीत है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी टीम की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। पहले टेस्ट के बाद भले ही कोहली ने कोई पोस्ट न किया हो, लेकिन दूसरे मैच के खत्म होते ही उन्होंने दो पोस्ट किए। अपने लेटेस्ट पोस्ट में कोहली ने शुभमन गिल समेत तीन खिलाड़ियों की खासतौर पर तारीफ की।

विराट कोहली ने भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत पर X (पूर्व ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा,
भारत की एजबेस्टन में शानदार जीत। टीम ने निडर होकर खेला और इंग्लैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा। शुभमन ने बल्ले और फील्ड में शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन योगदान दिया। सिराज और आकाश की गेंदबाजी इस पिच पर बेहद खास रही — उनका प्रदर्शन सराहनीय है. शुभमन गिल ने पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए 269 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 161 रन जोड़कर इंग्लैंड की हार तय कर दी। इस प्रदर्शन के साथ गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नॉन-ओपनर बल्लेबाज बन गए.

तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके। वहीं आकाशदीप पहली पारी में 5 विकेट से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में वापसी करते हुए 6 विकेट लेकर अपने नाम कुल 10 विकेट कर लिए।

मैच की बात करें तो, टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल के बेहतरीन दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 587 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की शतकों के दम पर 407 रन तक ही पहुंच सकी। 180 रनों की बढ़त के बाद भारत ने दूसरी पारी में कप्तान के एक और शानदार शतक की मदद से 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य दिया। यह लक्ष्य इंग्लैंड के लिए काफी भारी पड़ा और पूरी टीम 271 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 336 रनों से जीत कर एजबेस्टन में इतिहास रच दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular