Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
HomeHindi newsअंबेडकर जयंती पर यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस मंडल ने किया माल्यार्पण

अंबेडकर जयंती पर यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस मंडल ने किया माल्यार्पण

रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

फतेहनगर, 14 अप्रैल। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम 6:00 बजे कांग्रेस मंडल, नगर एवं यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में फतेहनगर स्थित डॉ. अंबेडकर रोडवेज बस स्टैंड पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान तथा देश के प्रति उनके समर्पण भाव का गुणगान करते हुए बताया कि उनके विचारों से पूरे देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर, नगर महामंत्री एवं पार्षद सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, वर्दी शंकर बुनकर, महासचिव राजेश त्रिपाठी, पूर्व पार्षद गोवर्धन खटीक, इब्राहिम मंसूरी, मोहम्मद बोहरा, रामलाल भील, प्रभु लाल धाभाई, कन्हैयालाल शर्मा, ब्लॉक महासचिव मदन प्रजापत, देवीलाल तेली, किशन गुर्जर, घनश्याम मेघवाल, वेणीराम खटीक, मीडिया प्रकोष्ठ के निर्मल पाराशर, भंवर जीनगर, रतनलाल भील, बाबूलाल भील सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular