संविधान की दिलाई शपथ, वक्ताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का दिया संदेश
वासनी कलां, 14 अप्रैल। ग्राम पंचायत वासनी कलां में विश्वरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इसी क्रम में मावली एडीजे कोर्ट से न्याय विभाग की ओर से श्री कन्हैयालाल द्वारा संविधान की शपथ एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने, उनका अनुसरण करने तथा सभी को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया। वहीं श्री दिलीप सिंह राणावत (पीपलिया) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में कैलाश खटीक, खूबी लाल (अधिवक्ता), गोपालपुरी, मोहनलाल मेघवाल, राहुल खटीक, कालूलाल गाड़री, हजारीलाल, सोहनलाल, नाथूलाल, छगनलाल, हरलाल, घनश्याम, चुन्नीलाल, रमेशचंद्र, भूरालाल, मोहनलाल, ललित, पुष्पा देवी (पंचायत समिति सदस्य), कमला बाई, सोसर बाई, चंपा बाई सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
