उदयपुर, 18 अप्रैल। आरएनटी मेडिकल कॉलेज की इंटरवेंशनल न्यूरोसर्जरी टीम ने 48 वर्षीय मरीज के जटिल स्कल मेनिंजियोमा (खोपड़ी का ट्यूमर) का सफल उपचार किया।
ऑपरेशन से पहले प्रीऑपरेटिव ट्यूमर एम्बोलाइजेशन तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे ट्यूमर को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को बंद कर रक्तस्राव के खतरे को कम किया गया।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि अब यह अत्याधुनिक सुविधा सरकारी योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध है, जिससे मरीजों को महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
इस सफल उपचार में न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी एवं एनेस्थीसिया विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
