Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
HomeHindi newsसरकार की योजनाओं का बेहतर ढंग से हो क्रियान्वयन

सरकार की योजनाओं का बेहतर ढंग से हो क्रियान्वयन

उदयपुर, 20 अप्रैल। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार शाम कलक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित विभिन्न बैठकों में अधिकारियों को राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान की बैठक लेते हुए विभागवार आवंटित लक्ष्यों तथा मानसून प्रारंभ होने के साथ पौधरोपण की पूर्व तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

इसी क्रम में जिला कलक्टर ने डीएमएफटी बैठक में अब तक स्वीकृत, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। संबंधित विभागों को बकाया कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा नव स्वीकृत कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिला कलक्टर ने पैरोल समिति, डिस्ट्रिक्ट लेवल नारको कॉर्डिनेशन सेंटर तथा 20 सूत्री कार्यक्रम की भी समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी लखमनराय राठौड़, अंजना सुखवाल, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी, उप वन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेंद्र सिंह चुण्डावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular