Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
HomeHindi newsगैस वितरण समिति की बैठक

गैस वितरण समिति की बैठक

उदयपुर, 20 अप्रैल। राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति-2025 के तहत जिला गैस वितरण समिति की बैठक सोमवार शाम जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने, वायु प्रदूषण में कमी लाने तथा घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
साथ ही परिवहन क्षेत्र में सीएनजी के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जिला कलक्टर ने पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा सीएनजी स्टेशन स्थापना हेतु संभावित स्थलों के चिन्हीकरण पर भी चर्चा की।

बैठक में समिति के सदस्य सचिव खनन अभियंता आसिफ अंसारी सहित संबंधित अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular