Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
HomeHindi newsखुद को परिवादी की जगह पर रखकर करें शिकायतों का निस्तारण —...

खुद को परिवादी की जगह पर रखकर करें शिकायतों का निस्तारण — जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

उदयपुर, 20 अप्रैल। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के प्रति पूर्ण गंभीरता बरती जाए। अधिकारियों को स्वयं को परिवादी की जगह पर रखकर संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों का निस्तारण करना चाहिए, ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को वास्तविक राहत मिल सके।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल सोमवार शाम जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर विभाग एवं अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक अधिकारी को मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ एवं विभिन्न आयोग स्तर पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त हाल ही आयोजित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के प्रकरणों तथा जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण की समीक्षा की गई। बजट घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा करते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, गिर्वा एसडीएम अवुला सांईकृष्ण, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर, जिला परिषद सीईओ विरमाराम सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular