Saturday, May 23, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsघोड़च में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम: श्री चारभुजानाथ प्राण प्रतिष्ठा...

घोड़च में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम: श्री चारभुजानाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल महाप्रसादी और ‘अमर सिंह राठौड़’ खेल का 24 मई को आयोजन

​घोड़च (राजसमंद)। श्री चारभुजानाथ के जयकारों के साथ रविवार को आयोजित समस्त ग्रामवासियों की बैठक में एक ऐतिहासिक और सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है। ठाकुर जी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में गांव में एक और विशाल महाप्रसादी (भंडारे) और सुप्रसिद्ध ‘अमर सिंह राठौड़’ नाटक/खेल का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
​इस दोहरे आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के धर्मप्रेमी जनता में भारी उत्साह का माहौल है।
​🍽️ सर्वसमाज हेतु विशाल महाप्रसादी (शाम 5 बजे)
​यह महाप्रसादी सर्वसमाज एवं समस्त ग्रामवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए गांव के प्रबुद्ध जनों ने सभी से तन, मन और सेवा भाव से जुटने का आह्वान किया है।
​दिनांक: 24 मई 2026, रविवार
​समय: शाम 5:00 बजे से
​स्थान: गांव – घोड़च
​विशेष जिम्मेदारी: भोजन जिमाने और व्यवस्था की कमान हमेशा की तरह समस्त ग्रामवासी मिल-जुलकर संभालेंगे, जो गांव की एकता और सेवा भाव की सबसे बड़ी शक्ति है।
​🎭 रात्रि में सजेगा संस्कृति का मंच: ‘अमर सिंह राठौड़’ खेल (रात्रि 8 बजे)


​महाप्रसादी के पश्चात रात्रि को इतिहास और मनोरंजन से भरपूर पारंपरिक खेल ‘अमर सिंह राठौड़’ का मंचन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक नाटक में क्षेत्र के नामचीन कलाकार अपनी कला का जौहर दिखाएंगे।

🎭खेल के मुख्य किरदार🎭

🔸 गणपति वंदना – प्रदीप श्रीमाली (नेडच)
🔸 मेतर – रामू राजस्थानी (नौगामा)
🔸 भिश्ती – शांतिलाल (नौगामा)
🔸 फरासी – हुक्मीचंद
🔸 हल्कारा – गोविंद श्रीमाली (नेडच)
🔸 निकीप – कालूलाल नागदा
🔸 शेरखान – जगदीश जी जोशी
🔸 सलामत – पिंटू श्रीमाली (नेडच)
🔸 राजा मान – सोहन जी नागदा
🔸 अर्जुन गौड़ – जमना शंकर नागदा
🔸 कुंवर रामसिंह – योगेश जी श्रीमाली
🔸 अमर सिंह – रामू राजस्थानी (नौगामा)
🔸 बादशाह – शांतिलाल जी (नौगामा)
🔸 रानी – हीरालाल जी माली (खमनोर)
🔸 बीवी – मांगीलाल पालीवाल (कदमाल)
🔸 किशन नाई – सौरव श्रीमाली (नेडच)

🥁 नगारखाना – कपूर पालीवाल (खमनोर)
🔊 साउंड स्पीकर – न्यू भेरुनाथ साउंड, मोलेला

आप सभी ग्रामवासी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ऐतिहासिक एवं मनोरम खेल का आनंद लें एवं आयोजन को सफल बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular