Saturday, May 23, 2026
No menu items!
HomeLocal Newsभव्य नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में उमड़ी भीड़, 450 से अधिक...

भव्य नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में उमड़ी भीड़, 450 से अधिक मरीज लाभान्वित

फतहनगर, 23मई।स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं स्वर्गीय श्री फतह लाल जी जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा स्थानीय फतह फार्म हाउस परिसर में आयोजित भव्य विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में लगभग 450 मरीजों का पंजीयन हुआ तथा विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।

शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर मरीजों एवं परिजनों के लिए सुव्यवस्थित बैठने, पंजीयन, जांच एवं परामर्श की विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल, न्यूरो सर्जन डॉ. उदय भौमिक, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रमोद रावल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चौबीसा, टी.बी. एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश चौधरी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.पी.एस. चौहान ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर के प्रणेता चिकित्साधिकारी फतहनगर डॉ. विजय जैन की सकारात्मक सोच एवं सेवाभावी भावना के चलते बड़ी संख्या में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त हुआ। शिविर में नगर के विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, कैलाश अग्रवाल, जगदीश चंद्र मुंदड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का सम्मान किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत ने चिकित्सकों के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं।

अंत में फतह परिवार के सदस्यों ने सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular