फतेहनगर-सनवाड़। धर्मनगरी फतेहनगर-सनवाड़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता माननीय आलोक कुमार जी का प्रवास हुआ। उनके आगमन पर विहिप पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पदाधिकारियों ने की आगवानी:

आलोक कुमार जी के प्रवास के दौरान उनकी अगवानी के लिए विश्व हिंदू परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से चित्तौड़ प्रांत सह मंत्री श्री सुंदर कटारिया, राजसमंद जिला अध्यक्ष श्री राकेश गोयल, भिंडर जिला मंत्री श्री रमेश सांगावत, जिला सह मंत्री श्री सोहन वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष श्री निखिल खंडेलवाल, प्रखंड संयोजक श्री सूरज शर्मा और श्री भुवनेश पूरी गोस्वामी शामिल थे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
दूसरी खबर पढ़ें….BN यूनिवर्सिटी विवाद

सोमेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़े समाजसेवी और व्यवसायी:
इसके पश्चात, श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों और समाजसेवियों द्वारा विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक श्री राज कुमार सोनी, श्री राकेश मोर, श्री मन्नालाल लावटी, श्री बद्रीलाल सोनी, श्री सुनील मूंदड़ा, श्री दिनेश गर्ग, श्री शैलेश पालीवाल, श्री कपिल अग्रवाल, श्री विनोद धर्मावत, श्री नारायण मोर, श्री जगदीश पुरोहित, श्री भाविन जैन, श्री राधेश्याम खंडेलवाल और श्री बसंत गोयल सहित कई अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और धर्मनगरी का माहौल पूरी तरह से ऊर्जावान नजर आया।
