Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Homepoliticsमावली में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

मावली में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

छात्रों पर लाठीचार्ज, कथित पेपर लीक मामलों और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

मावली,22 जुलाई । मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधायक पुष्करलाल डांगी के नेतृत्व में मावली के मुख्य चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

दूसरी खबर पढ़ें…अरावली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम

ये रखी गईं प्रमुख मांगें

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने NEET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से अधिक पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, इस पूरे मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग की।

राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय से निकाली रैली

प्रदर्शन से पूर्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय, मावली में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में मुख्य चौराहे तक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी, मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी, धर्मेंद्र चपलोत, लव पुरोहित, नारायण गायरी, नानालाल नागदा, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, फतहनगर नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, युवा जिलाध्यक्ष रौनक गर्ग, युवा नेता रवि खटीक, नितेश पुरी गोस्वामी, शंकर दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular