Thursday, May 21, 2026
No menu items!
HomeHindi newsमावली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

मावली में श्रद्धापूर्वक मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

मावली, 21मई ।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मावली स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के विकास, तकनीकी क्रांति और युवाओं को नई दिशा देने में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, देहात जिला कांग्रेस महामंत्री श्यामलाल आमेटा, मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर, देवीलाल डांगी, अब्दुल गफ्फार, गोविंद यादव, भोजपुरी गोस्वामी, यूसुफ मोहम्मद, नरेंद्र वीरवाल, अनिल त्रिपाठी, इकराम शेख, रईस मेवाफरोश सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular