HomeLocal Newsमावली में पंचायत चुनाव का आरक्षण तय: 29 ग्राम पंचायतों में कौनसी...

मावली में पंचायत चुनाव का आरक्षण तय: 29 ग्राम पंचायतों में कौनसी सीट किसके खाते में? देखें पूरी सूची

उदयपुर/मावली। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर मावली क्षेत्र की कुल 29 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्दश पर उपखंड कार्यालय में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के बाद मावली की 29 पंचायतों का वर्गवार और महिला आरक्षण का नया ढांचा जारी हुआ है।

कुल 29 ग्राम पंचायतों में से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि 15 सीटें ओपन (मुक्त) रखी गई हैं।

मावली पंचायत समिति: आरक्षण का त्वरित सार

वर्ग (Category)कुल पंचायतेंमहिला आरक्षितओपन / मुक्त
अनुसूचित जाति (SC)030102
अनुसूचित जनजाति (ST)050203
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)060303
सामान्य वर्ग (General)150807
कुल योग291415

वर्गवार एवं पंचायत-वार विस्तृत सूची

1. अनुसूचित जाति (SC – कुल 3 पंचायतें)

  • एससी महिला: उदाखेड़ा
  • एससी ओपन: लदाना, सवानिया

2. अनुसूचित जनजाति (ST – कुल 5 पंचायतें)

  • एसटी महिला (2): थामला, भानसोल
  • एसटी ओपन (3): लदानी, साकरोदा, सालेराकलां

3. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – कुल 6 पंचायतें)

  • ओबीसी महिला (3): लोपड़ा, बोयना, मोरठ
  • ओबीसी ओपन (3): गोलवाड़ा, जेवानां, बांसलिया

4. सामान्य वर्ग (General – कुल 15 पंचायतें)

  • सामान्य महिला (8): गादोली, चंगेड़ी, भीमल, बढ़ियार, आमली, फलीचड़ा, बडगांव, वारणी
  • सामान्य ओपन (7): शेष 7 ग्राम पंचायतें सामान्य (मुक्त) श्रेणी में रहेंगी।

आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही मावली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दावेदारों ने अपने-अपने वर्गों के अनुसार चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular