Thursday, October 30, 2025
No menu items!
HomeHindi newsशादी के दिन गुटखा खाती दुल्हन का वीडियो वायरल, लोग बोले –...

शादी के दिन गुटखा खाती दुल्हन का वीडियो वायरल, लोग बोले – “ऐसे ही नशे में लड़कों को ड्रम में डाला जा रहा है!”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन शादी के दिन गुटखा खाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह बड़ी बेफिक्री से गुटखा का पाउच खोलती है, उसमें जर्दा मिलाती है और फिर आराम से मुंह में डाल लेती है।

ये भी पढ़ें….मां चुपके से बेटी की किताबें पढ़ती थीं, 49 साल की उम्र में पास किया

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन के फनी पलों और डांस वीडियो को भी लोग बड़े चाव से देखते हैं। लेकिन इस बार इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो इन सब से थोड़ा अलग है। दरअसल, इसमें एक दुल्हन अपनी शादी के दिन गुटखा खाते हुए नजर आ रही है, और यही अनोखा कंटेंट अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

दुल्हन का बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया

वायरल वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी के दिन गुटखा खाती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि उसे गुटखा खाने की इतनी आदत है कि शादी जैसे पवित्र मौके पर भी वह खुद को रोक नहीं पाई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन रस्मों के बीच गुटखा निकालती है, उसे फाड़कर उसमें जर्दा मिलाती है और फिर मुंह में डाल लेती है। इसके बाद वह कैमरे की ओर मुस्कुराती है। दुल्हन का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular