Friday, April 10, 2026
No menu items!
HomeEducationसाइबर अपराध पर न्यायाधीश अजय मीणा का विद्यार्थियों से संवाद

साइबर अपराध पर न्यायाधीश अजय मीणा का विद्यार्थियों से संवाद

.बालकों ने उत्साह से पूछे साइबर अपराध से जुड़े सवाल

पूरी खबर पढ़ने….टीडी-डबोक में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत, कैंसर जांच सुविधा

उदयपुर, 10 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेहरों का गुड़ा में साइबर अपराध रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में न्यायाधीश अजय मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने ओटीपी के दुरुपयोग, अनजान लिंक, फर्जी कॉल तथा बैंकों के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी या मार्केटिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दी जानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक साइबर अपराध से जुड़े प्रश्न पूछे और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय के संस्था प्रधान इंद्रजीत सिंह चौहान ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular