Wednesday, May 6, 2026
No menu items!
HomeRajasthan newsउदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

भविष्य की जरूरतों के अनुसार बने विकास का ब्लूप्रिंट देवास परियोजना को प्राथमिकता, कार्यों में तेजी के निर्देश

जनहितमेंलापरवाही बर्दाश्तनहींलोकसेवक जवाबदेह रहें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर/जयपुर, 6 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर का सुनियोजित विकास किया जाए। उन्होंने सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) और नगर निगम को शहर के चारों ओर 25 से 30 किलोमीटर के दायरे में विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर एक प्रमुख पर्यटन शहर है, जहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं, इसलिए सुविधाओं का स्तर उच्च होना चाहिए।

देवास परियोजना को बताया बेहद अहम

मुख्यमंत्री ने देवास परियोजना को शहर के लिए जीवनरेखा बताते हुए इसके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीसरी और चौथी स्टेज पूरी होने के बाद उदयपुर की झीलों में पानी की कमी नहीं रहेगी।

पूरी खबर पढ़ने….फतहनगर–सनवाड़ नगरपालिका चुनाव

पेयजल और आधारभूत सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बारिश से पहले सीवरेज और पाइपलाइन के कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि आमजन को परेशानी न हो। साथ ही, पूरे जिले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार नए प्लांट लगाए जाएं।
फतेहपुरा चौराहे पर एआई आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की सराहना करते हुए उन्होंने इसे अन्य चौराहों पर भी लागू करने को कहा।

स्वच्छता में सुधार के लिए विशेष योजना

नगर निगम को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उदयपुर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए उच्चतम मानकों के अनुरूप कार्य किए जाएं। इसमें उद्योगपतियों, संस्थाओं और आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों के सुझाव शामिल किए जाएं और आवश्यकतानुसार संशोधन भी किया जाए। उन्होंने लोकसेवकों को जनता के प्रति जवाबदेह बताते हुए जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

ग्राम रथ में अधिकारियों की भागीदारी अनिवार्य

उन्होंने कहा कि ग्राम रथ यात्रा के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। इसमें उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की उपस्थिति अनिवार्य रहे और वे सीधे जनता से संवाद करें।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने भी विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

इस दौरान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद सीपी जोशी, विधायकगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular