Thursday, May 21, 2026
No menu items!
HomeHindi newsपुत्र के जन्मदिन पर मां ने किया केश दान, कैंसर मरीजों के...

पुत्र के जन्मदिन पर मां ने किया केश दान, कैंसर मरीजों के लिए पेश की मानवता की मिसाल

फतहनगर,21मई । सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए फतहनगर निवासी रीना खोईवाल ने अपने पुत्र अयांश चंदेल के जन्मदिन के अवसर पर कैंसर मरीजों के लिए हेयर डोनेशन कर अनूठी पहल की। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

इस पुनीत अभियान में समाजसेवी उमा शर्मा एवं 11 वर्षीय हिताक्षी साहू ने भी अपने केश दान कर सहयोग प्रदान किया। हेयर डोनेशन प्रक्रिया में मीरानगरी स्थित बनी ठनी सैलून की सुनीता मालू का विशेष योगदान रहा, वहीं इस अवसर पर एम जी यूनीसेक्स के मनीष सेन ने भी सहयोग प्रदान किया।

यह हेयर डोनेशन “द प्रोगेसिव नेशन” संस्था द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत किया गया। संस्था की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 12 इंच बाल लिए जाते हैं, जिनसे कैंसर उपचार के दौरान अपने बाल खो चुके मरीजों के लिए विग तैयार की जाती है।

संस्था द्वारा अब तक 50 से अधिक हेयर डोनेशन पूरे किए जा चुके हैं। यह अभियान समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने के साथ-साथ कैंसर मरीजों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास जगाने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर सभी दानदाताओं ने आमजन से भी इस नेक कार्य में आगे आकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-सी पहल भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और जीवन में नया आत्मविश्वास भर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular