Thursday, May 21, 2026
No menu items!
HomeHindi newsपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

फतहनगर, 21मई। मंडल कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 21 मई 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री एवं “भारत रत्न” स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सायं 5:00 बजे गोपाल मिल, फतहनगर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। संचार क्रांति एवं कंप्यूटर क्रांति के माध्यम से देश को आधुनिक युग से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी जी ने अल्प समय में देश के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए, जिनके लिए उनका नाम सदैव अमर रहेगा।

कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पार्षद सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर, बंशीलाल कुमावत, गोवर्धन खटीक, ब्लॉक कांग्रेस के मदनलाल प्रजापत, किशनलाल गुर्जर, महासचिव राजेश त्रिपाठी, देवीलाल तेली, अर्जुन सिंह राजपूत, सत्यनारायण त्रिपाठी, राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, वैभव मारोठिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular